देहरादून। बीती देर रात दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र कंटेनर की चपेट में आकर नीचे दब गए थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेलाकुई मार्केट में बीती देर रात रोड पर खड़े खनन सामग्री से भरे एक डंपर से कंटेनर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर से टकराने के बाद कंटेनर पेड़ से भी टकराया। वहीं कंटेनर की चपेट में पास खड़े तीन छात्र आ गए। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना में मनीष (19) पुत्र सियाराम की हादसे में मौत हो गई, जो लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई का रहने वाला है। वहीं दूसरा छात्र विशाल त्रिपाठी (20) की भी हादसे में मौत हो गई, जो शाहजहांपुर हाल पता बयां काला सेलाकुई का निवासी है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रियांश (19) पुत्र राकेश घायल हो गया, जो निहाल गांव टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी बाया खाला का रहने वाला है। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए