
हरिद्वार। कांवड़ पटरी स्थित बाजुहेड़ी के पास दो युवक नहर में डूब गए। उनके साथी ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वो लापता हो गए। इसके बाद से ही उन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहंुची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। दोनों डूबे युवकों का कुछ पता नही चल पाया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सलीम (20 वर्ष), आसिफ (21 ) निवासी घड़ी संघीपुर लक्सर बाजुहेड़ी नहर पटरी के पास हाथ-पैर धो रहे थे। तभी दोनों संतुलन बिगड़ने से गंग नहर मे गिर गए। इनके साथी वाजिद ने इन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में आकर वे दोनों डूब गए और लापता हो गए है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना