पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा की पहल पर जनपद में चलाए जा रहे “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान को लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा से भेंट कर विभिन्न विषयों से संबंधित 35 पुस्तकें भेंट कीं।
डॉ. विनीत पोस्ती द्वारा भेंट की गई पुस्तकों में धार्मिक, समसामयिक, विज्ञान, गणित सहित विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं और समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर कम से कम एक पुस्तक दान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में यह अभियान सराहनीय पहल है।
जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने डॉ. विनीत पोस्ती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान का उद्देश्य जनपद में पुस्तकालयों एवं अध्ययन केंद्रों को समृद्ध करना तथा बच्चों, युवाओं और आमजन में अध्ययन की रुचि को बढ़ावा देना है।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील