पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट
प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के पांच सदस्यीय दल ने कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दल में प्रशिक्षु पीसीएस सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग पवन कुमार (दल प्रभारी), वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी डॉ. ज्योति बोहरा (अपर दल प्रभारी), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गोविंद पांडे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री सुनाक्षी रावत तथा सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग सुश्री नंदिनी तोमर, शामिल रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार
नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय