
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे