
देहरादून।
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब राज्य सरकार प्रदेश में शादियों को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। राज्य सरकार अब जल्द ही शादियों में आने वाले मेहमानों के लिए कोरोना जांच को अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार न केवल 18 मई के बाद भी कर्फ्यू को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है, बल्कि अब राज्य सरकार ने शादी के कार्यक्रमों पर सख्ती बरतने का भी निर्णय ले लिया है। इसको लेकर राज्य में अब शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया जाने वाला है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बात की है और जल्द ही इस निर्णय को आदेशों के रूप में जारी किया जाएगा। राज्य सरकार में शादी समारोह में 20 लोगों के ही शामिल होने की बाध्यता रखी है। लेकिन अब आंकड़ा बढ़ने के साथ इस पाबंदी को और भी सख्त करने का विचार चल रहा है। जिसके बाद इन 20 लोगों को भी कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही शादी समारोह में आना होगा। राज्य सरकार मानती है कि प्रदेश में शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में मामले बढ़ रहे हैं।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम