हरिद्वार। आपदा के बाद जनपद में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान पूर्व की भांति जोर शोर से फिर शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कांग्रेसी टोलियां बनाकर बाजारांे व गली मुहल्लों में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रहे है। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस की विकासपरक नीतियां जन जन तक पहंुचाना है।
आज भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई क्षेत्रों का दौरा किया और लोगांे से प्रदेश सरकार की गतिविधियों के विषय में जानकारी हासिल की। इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर ने कहा कि वे लगातार हरिद्वार की जनता के बीच जा रहे है। वर्तमान में हरिद्वार की जनता मंहगाई से पूरी तरह से त्रस्त है। उन्हांेंने कहा कि जो जनता के उन्हे फीडबैक मिला है। उसके आधार पर वे अब खुलकर कह सकते है कि भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन से प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। जनता की समझ में अब यह आ गया है कि कांग्रेस के शासन में ही हमारे हित सुरक्षित रह सकते है। इस अवसर पर उनके साथ संजीव चौधरी, जगदीप अस्वाल, अमित मंगोलिया,अंकुर सैनी ओमप्रकाश आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा
होली एवं रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन