
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के ट्रांसपोटनगर में कक्षा 8 की छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से बच्ची के साथ दरिंदगी उस समय की थी जब बच्ची ट्यूशन से लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
बता दें कि घटना के बाद एसएसपी डा. योगेन्द्र सिंह रावत ने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने रविवार की रात को आरोपी को सीतापुर अंडरपास के पास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरोपी का नाम रमजानी पुत्र गफूर अली निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल बताया। आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस की ओवर स्पीड वाहनों पर पैनी नजर
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी