
हरिद्वार। सुप्रयास कल्याण समिति द्वारा शनिवार को ऋषि इंटर कॉलेज खड़खड़ी हरिद्वार में अध्ययनरत छ: आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु प्रतिभा संपन्न छात्र की शैक्षिक वर्ष 2021-22 की ( छह माह की) फीस ₹ 10,800/- संस्था की शिक्षा समिति सदस्यों श्रीमति बिन्दु बलूनी, श्रीमती रश्मि कौशिक, रमेश रतूड़ी, नीरज ममगाई व राकेश बलूनी द्वारा चेक के माध्यम से जमा करा दी गई। उक्त जानकारी सुप्रयास कल्याण समिति के महामंत्री डॉ सत्यनारायण शर्मा की ओर से दी गई।
बताते चले कि सुप्रयास कल्याण समिति की ओर पूर्व में भी करोनाकाल के समय में काफी सराहनीय कार्य किया गया है। समय -समय पर आर्थिक कमजोरों की मदद करते रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय