देहरादून। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मजेय खंडूरी ने दीपावली त्योहार पर आतिशबाजी के लाइसेंस जारी करने के संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बता दें, 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पटाखों की दुकान के लिए अस्थायी लाइसेंस के आवेदन की तिथि होगी और 1 से 5 नवम्बर तक पटाखों की बिक्री की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने पटाखा दुकानों के लिए जगह चिन्हित करने और अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही पटाखों की दुकानों के आवंटन, दुकान लगाने की शर्तों और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन विभाग का क्लीयरेंस होने के बाद ही दुकानों के लाइसेंस जारी किया जाएं। ऐसे स्थान पर दुकान आवंटन का लाइसेंस दें, जहां तक अग्निशमन वाहन आसानी से पंहुच सके। साथ ही दुकान और उसके आसपास ज्वलनशील पदार्थ ना हो. पटाखा की दुकान पक्के भवन में हो, स्थान तंग ना हो, विद्युत तारों के बीच ना हो, पटाखों की बिक्री के अलावा अन्य सामग्री की बिक्री ना की जाए। दुकान पर अग्निशमन के प्रबंध हों।

More Stories
चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस की ओवर स्पीड वाहनों पर पैनी नजर
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी