
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रांत अध्यक्ष, सक्षम एवं दिव्यांग एसोसिएशन श्री ललित पंत एवं उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित डोभाल के साथ दिव्यांगजनों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं एवं मांग पत्र सौंपा। दिव्यांगजनों ने उनकी मासिक पेंशन में वृद्धि करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिव्यांगजनों की मांगों पर विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा। दिव्यांगजनों के हित में जल्द निर्णय लिया जाएगा। सरकार हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है। सभी वर्गों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश