चमोली। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी गुरूवार सुबह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने पूजा अर्चना कर भगवान का आर्शिवाद लिया। बताते चलें कि सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। आज शाम को ही उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक है। सीएम धामी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक पर उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों की नजर है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दीपावली से पहले डीए और बोनस की घोषणा करेगी। पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। 45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। वो दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। तीरथ रावत के बाद धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेण् मुख्यमंत्री बनने के करीब 4 महीने बाद पहली बार धामी बदरीनाथ धाम आए हैं।

More Stories
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा
होली एवं रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन