October 22, 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर मुख्यमंत्री धामी, विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने किया स्वागत

देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया।


इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाईं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट, श्री कुलदीप कुमार, डीजीपी श्री अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं डीआईजी श्री जन्मेजय खंडूरी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

 

 

You may have missed