*कोतवाली नगर*
*हुड़दंग एवं लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 व्यक्ति दबोचे*
*रामगढ़, खड़खड़ी क्षेत्र में आपस में कर रहे थे गाली-गलौज एवं मारपीट*
*पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी समझाया, लेकिन आरोपी नहीं माने और आमादा फसाद रहे*
*संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत हिरासत में लिया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 10.11.2026 को कोतवाली नगर पुलिस की टीम खड़खड़ी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रामगढ़, खड़खड़ी के पास कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति आपस में गाली-गलौज, हंगामा एवं मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बावजूद भी व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल आशंका के दृष्टिगत पांचों व्यक्तियों को धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
*नाम पता आरोपित*
1. राजकुमार सैनी पुत्र फूल सिंह, उम्र 53 वर्ष
2. आनंद सैनी पुत्र फूल सिंह, उम्र 37 वर्ष
3. सुमित सिंह पुत्र फूल सिंह, उम्र 32 वर्ष
4. अंकुल सैनी पुत्र राजकुमार सैनी, उम्र 25 वर्ष
5. ऋषभ पुत्र राजकुमार सैनी, उम्र 19 वर्ष
सभी निवासी रामगढ़, निकट संतोषी माता मंदिर, नई बस्ती खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक
2. नन्दकिशोर ग्वाड़ी वरिष्ठ उपनिरीक्षक
3. अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी
4. कांस्टेबल पवनीश कवि
5. कांस्टेबल विकास गैरोला

More Stories
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया
कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई