जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टिहरी के 5 खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन
आगामी जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप, गुजरात के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल के 5 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 3 बालक एवं 2 बालिकाएं शामिल हैं।
खेल विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर से अंडर-18 बालिका वर्ग में अंकिता एवं बबली तथा अंडर-18 बालक वर्ग में प्रियांशु का चयन हुआ है। वहीं, खेल विभाग सेंटर से अंडर-18 बालक वर्ग में अजय एवं आदित्य ने उत्तराखंड टीम में स्थान प्राप्त किया है।
जनपद के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की है।

More Stories
होरासिस ग्लोबल समिट में भारत से डा साध्वी भगवती सरस्वती जी ने दिया शांति, नारी नेतृत्व और सामूहिक भविष्य निर्माण का प्रेरक उद्बोधन
बच्चों को निमोनिया से सुरक्षित रखने के लिए जनपद में सांस अभियान का आगाज
सीडीओ की अध्यक्षता में खनिज न्यास के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश