
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के इस पावन पर्व प्रकाशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सामाजिक सद्भावना के प्रतीक इस ज्योति-पर्व पर माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे।
दीपावली के इस त्योहार पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, हम सभी इस दीपावली पर हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के प्रण को साकार करें, और देवभूमि उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना योगदान दें। एक बार आप सभी को पुनः दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।

More Stories
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा