–
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की Term End EÛamination (TEE)- दिसम्बर- 2026 की 25 नवम्बर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा के सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन तथा परीक्षा केंद्र पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत परगना मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर हिमांशु कफल्टिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं।
परीक्षा रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, व्यवधान अथवा शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए परीक्षा केंद्र एवं उसके आसपास सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
उन्होने बताया कि आदेश के अनुसार समस्त परीक्षा केंद्र एवं उसके चारों ओर 200 मीटर की परिधि में तथा आवश्यकता पड़ने पर बाहर भी कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं करेगा, हालांकि यह प्रतिबंध परीक्षा देने वाले छात्रों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा नकल करने अथवा नकल कराने में मदद नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन तथा पेपर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार, लाठी, चाकू अथवा किसी भी प्रकार का हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ नहीं ले जाया जाएगा। पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का परीक्षा केंद्र की परिधि के अंदर अथवा आसपास किसी भी समय प्रयोजन हेतु एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा केंद्र की परिधि के अंदर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा केंद्र की परिधि के अंदर अथवा आसपास नारे आदि नहीं लगाए जाएंगे और न ही किसी राजकीय एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाई जाएगी। उक्त आदेश परीक्षा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
परगना मजिस्ट्रेट रुद्रपुर द्वारा जनहित में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संबंधित व्यक्तियों से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज
बाल विवाह रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को निभानी होगी सामाजिक जिम्मेदारी : डॉ. ललित नारायण मिश्र