*संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ*
*हरिद्वार,। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार (अपनाया) किया था। इसके बाद यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर स्थित RAG engines Pvt ltd वाहन स्क्रैपिंग सेंटर में मिलीं गंभीर खामियां, सुधार ना किए जाने तक संदीप सैनी , आरटीओ प्रशासन ने सेंटर को करवाया सील
संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों को जीवन और कार्यशैली में अपनाना हम सभी का दायित्व: मुख्य विकास अधिकारी
युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का दिलाया संकल्प