*कोतवाली कनखल*
*नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहा आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में*
*नाबालिग को प्रेम जाल मे फंसाकर बनाया था वीडियो*
*बनाए गए फोटो-वीडियो भेजकर आरोपी पीड़िता को कर रहा था ब्लैकमेल*
*घटना का विवरण –* दिनाक 12.11.26 को वादिया निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री को नवदीप नाम का लडका गलत गलत फोटो व वीडियो भेज कर परेशान कर रहा है व नाबालिग पुत्र के रिस्तेदारों को भी फोटो भेज रहा है। नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो विडीयो बनाया है और ब्लैकमेल कर रहा है। ने
कोतवाली कनखल पर तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 437/26 धारा 64(2)(m) BNS व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाबालिग /महिला सम्बन्धित अपराध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
थाना कनखल में गठित पुलिस टीम ने लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिशें दी गई लेकिन आरोपी अपनी लोकेशन बदलता रहा। लगातार प्रयास के बाद कनखल पुलिस टीम ने उसे रुडकी रोड से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही बाद माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
नवदीप सैनी पुत्र प्रवीण सैनी निवासी रोहालकी थाना कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0
*पुलिस टीम –*
1- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
2- म0 उ0नि0 सीमा आर्य
3- हे0का0 जसबीर सिहं
4- म0का0 पूनम

More Stories
जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखा/कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित
जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ
चरस तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 78 ग्राम चरस बरामद