
हरिद्वार। लक्सर रेलवे स्टेशन के निकट ओवर ब्रिज पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। रेल लाइन पार कर रहे भाई-बहन ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि लक्सर में छठ का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा था। लक्सर सोसाइटी रोड निवासी अरविंद कुमार का परिवार छठ पूजा के लिए शुगर मिल में आया था। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पर्व संपन्न हो गया था। इसके बाद परिजन घर की ओर वापस जा रहे थे। इसी दौरान भाई-बहन रेलवे लाइन पार कर रहे थे। लाइन पार करते समय ट्रेन आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश शाह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
उधर किशोरी की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। दोनों ही बच्चे लक्सर के सोसाइटी रोड के निवासी हैं।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण