
हरिद्वार नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने ज्वालापुर क्षेत्र में गली मोहल्लों में चल रही डेयरियों का औचक निरीक्षण किया, डेयरी संचालकों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर नगर आयुक्त ने 9 डेयरी संचालकों के चालान काटकर ₹17500 का जुर्माना भी लगाया। तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं। नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्र की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया है ।लसाथ ही सभी डेयरी संचालकों को आदेशित किया गया है कि वह अपने पशुओं का रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें ।
इस दौरान सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, सुनीत कुमार, जेई नरेश कुमार, पर्यावरण सर्वेक्षक लक्ष्मीचंद, अरुण कुमार, अजय प्रमोद, कुसुम पाल, अशोक दीपक, प्रमोद भी मौजूद रहे।

More Stories
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी हरिद्वार द्वारा 76 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण