
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आदेश जारी किये हैं कि विगत दिनों लगातार सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष कम धान खरीद होने के दृष्टिगत दिनांक 19 नवम्बर, 2021 को राजकीय अवकाश के दिन कृषक हित में जनपद हरिद्वार के अंतर्गत समस्त धान क्रय केन्द्र संचालित किये जाएंगे तथा समस्त राईस मिल खुले रहेंगे।
समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी, जनपद हरिद्वार उक्त दिवस पर धान का क्रय करना सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त दिवस पर किसी भी क्रय केन्द्र का बन्द होना संज्ञान में आता है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध तद्नुसार अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण