
देहरादून। कार्तिक पूर्णिमा पर जहां धार्मिक अनुष्ठानों का जगह-जगह आयोजन हुआ वहीं देवालयों में भी विशेष आयोजन किए गए। इसी कड़ी में देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया।
मंदिर के श्रीमहंत किशन गिरि महाराज ने बताया कि कार्तिक मास को सनातन धर्म में सर्वश्रेष्ठ मास माना जाता है। इसमें भी कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि आज के दिन गंगा में स्नान करने और देव दर्शन करने से मनुष्य के पापों को नाश हो जाता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री टपकेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया तथा नाना प्रकार के नैवेध भगवान को अर्पित किए। उन्होंने इस अवसर पर देश व दुनिया में सुख-समृद्धि की कामना की।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला