
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या भी उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य 355 रुपये प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रुपये प्रति कुन्तल किया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज किसान सहकारी मिल का शुभारम्भ होने से हजारों किसान सीधे लाभान्वित होंगे। भविष्य में वहां एथेनॉल और बिजली का उत्पादन भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते मैं किसानों के दर्द को भली भांति जानता हूं। किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसानों के हित में जो सम्भव हो, वे निर्णय लिये जायेंगे।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य बढ़ाने का जो फैसला लिया है। यह प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए सराहनीय कार्य है। उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से किसानों के चैहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है।

More Stories
सीएम धामी की भाजपा के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री Ram Madhav जी के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण