ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट, रूड़की श्री अंशुल सिंह, तहसील रूड़की क्षेत्र के आम जन की शिकायतों का निराकरण करेंगे
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में दिनांक 07 दिसम्बर,2021(मंगलवार) को तहसील हरिद्वार में प्रातः 10 बजे से 1.00 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन होगा, जिसमें तहसील हरिद्वार क्षेत्र के आम जन की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर तहसील दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ताकि जन-समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके।
दूसरी और ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट, रूड़की श्री अंशुल सिंह दिनांक 07 दिसम्बर,2021(मंगलवार) को तहसील परिसर/लेखपाल हाल, तहसील रूड़की में प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तहसील रूड़की क्षेत्र के आम जन की शिकायतों का निराकरण करेंगे।
सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर तहसील दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ताकि जन-समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके।

More Stories
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा
होली एवं रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन