
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में घर में स्नान कर रही महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी घर में स्नान कर रही थी। इस दौरान घर में उसकी पत्नी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस मे ंशादी में आया मोनू कुमार नाम का युवक उसके घर आया और पत्नी को अकेली देख बाथरूम में घुस गया। उस समय उसकी पत्नी स्नान कर रही थी। युवक ने उसकी पत्नी को डरा धमकाकार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने जाते समय किसी को भी इस घटना के संबंध में बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। बताया कि जब वह देर शाम घर लौटा तो उसकी पत्नी ने आप बीती बतायी। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बताया कि आरोपी देहरादून में एक होटल में काम करता है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार