October 22, 2026

हरिद्वार कलक्ट्रेट में जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन पर मौन रख, की दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना

हरिद्वार। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनरल विपिन रावत, सी0डी0एस0 के आकस्मिक निधन पर  कलक्ट्रेट में पूर्वाह्न 11.30 बजे दो मिनट का मौन रखा गया तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी, जिसमें जिला अधिकारी श्री विनय शंकर पांडे सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक शामिल हुए।

You may have missed