
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में आज शनिवार को पतंजलि कन्या गुरुकुलम बाबा रामदेव ने सन्तो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया, जिसमें शरणानंद महाराज के साथ महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज व साध्वी ऋतंभरा ने भी शिरकत की। पतंजलि कन्या गुरुकुलम के भूमि पूजन पूजन कार्यक्रम में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें संतों के सानिध्य में योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा भूमि पूजन किया गया। कन्या गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं छात्राओं के लिए छात्रावास सहित अन्य सभी सुविधाओं संयुक्त कन्या गुरुकुल का निर्माण किया जाएगा ।
योग गुरु बाबा रामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भूमि पूजन के दौरान वेद आचार्यों के द्वारा यज्ञ हवन कर सैकड़ों आहुतियां डाली गई हैं जिसके पश्चात आज भूमि पूजन कर पतंजलि कन्या गुरुकुलम के निर्माण कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण