
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ को सस्पेंड किया गया है। जांच पूरी होने तक जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट सस्पेंड रहेंगे। कांग्रेस ने वाहनों के चालान सीएम दफ्तर से निरस्त कराने के पत्र वायरल होने पर सदन में यह मुद्दा उठाया। उप नेता सदन करन माहरा ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के काम में दखल दे रही है।
सदन में शुक्रवार को भोजनावकाश के दौरान विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा किया। इस दौरान माहरा ने कहा कि बागेश्वर जिले में पुलिस ने कुछ वाहनों के चालान किए थे, जिन्हें निरस्त करने को उच्चस्तर से बागेश्वर के एसपी को पत्र भेजा गया। इसकी प्रति संभागीय परिवहन अधिकारी बागेश्वर को भी भेजी गई है। माहरा ने ऐसे कुछ वाहनों के नंबर भी बताए। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट के हस्ताक्षर से गत आठ दिसंबर को जारी यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पत्र में जिक्र किया गया है कि 29 नवंबर को यातायात पुलिस ने चार वाहनों के चालान किए थे। इन वाहनों के नंबरों का उल्लेख करते हुए एसपी बागेश्वर से ये चालान निरस्त करने का आग्रह किया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति