
हरिद्वार जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार श्री वरद जोशी ने अवगत कराया है कि कतिपय सांस्कृतिक दलों द्वारा 17 दिसम्बर, 2021 को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव आयोजन में प्रदर्शन के अन्तर्गत पारम्परिक वाद्य यऩ्त्रों के स्थान पर सी.डी./आॅडियो ट्रैक प्रयुक्त किए जाने के सम्बंध में पूछा जा रहा है। इस सम्बंध में श्री वरद जोशी द्वारा स्पष्ट करते हुए बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल निदेशालय द्वारा युवा महोत्सव आयोजन में प्रदर्शन के अन्तर्गत पारम्परिक वाद्य यन्त्रों के माध्यम से ही प्रदर्शन प्रस्तुतीकरण का प्राविधान किया गया है।

More Stories
देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के किए गए स्थानांतरण
एमटीबी चैलेंज के प्रतिभागियों और अधिकारियों को दिलाई मतदाता शपथ, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार