
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।
मुख्यमंत्री ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

More Stories
देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के किए गए स्थानांतरण
एमटीबी चैलेंज के प्रतिभागियों और अधिकारियों को दिलाई मतदाता शपथ, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार