
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. संतोष कुमार द्वारा लिखित पुस्तक कोरोना से बचावः एक सजग पहल का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के प्रभाव से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ, ऐसी परिस्थिति में इस वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों एवं अनुभवों के साथ कोविड महामारी से बचाव एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश पुस्तक में किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका समाज से जुड़े प्रत्येक वर्ग के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा जन सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, पुस्तक के लेखक एम्स के सीनियर लाइब्रेरियन डॉ. संदीप सिंह, सहायक लेखिका राखी मिश्रा मौजूद थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण