
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुशीला बलूनी के नेतृत्व में विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की।
उन्होंने आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र अंथवाल, ओमी उनियाल, सरोज डिमरी, तथा सूरवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

More Stories
14वें उपराष्ट्रपति, भारत श्री जगदीप धनखड़ जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ जी का परमार्थ निकेतन आगमन
हरि नाम ही मनुष्य जीवन के कल्याण और मुक्ति का साक्षात मार्ग: मोहन शरण महाराज
हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी