
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
चिकित्सा इकाईयों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिलाधिकारीने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा