
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड की धरोहर है। उन्होंने देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी में ‘पेशावर कांड‘ मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य की क्रांति की आधारशिला रखी। उन्होंने निहत्थी जनता पर गोली न चला कर दुनिया को अपनी बहादुरी व देशभक्ति का संदेश दिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों ने अद्वितीय योगदान दिया। पेशावर कांड के बाद महात्मा गांधी ने ‘‘वीर चन्द्र सिंह को गढ़वाली‘‘ नाम देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ के बताये मार्ग का अनुकरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

More Stories
COER विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘मंथन 2K26’ का भव्य समापन
कांग्रेस के दोहरे चरित्र और महिला/छात्र विरोधी नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरीं भाजपा कार्यकर्ताएँ
खेल महाकुंभ 2026–27: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह