
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव श्री एल.फैनई, सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि..), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार “पिल्ला गैंग” पर हरिद्वार पुलिस का एक और प्रहार
विशेष निरीक्षण अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश