
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे