
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि ‘‘ कामना है कि नव वर्ष 2022 समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली, प्रगति एवं सुख-समृद्धि लाए। नव वर्ष देश और विश्व में नई उम्मीदों, मानव सेवा, परोपकार और शान्ति की भावनाओं का संचार करें। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि यह नव वर्ष आपसी प्रेम, बंधुत्व, सौहार्द एवं शांति का मार्ग प्रशस्त करे। नव वर्ष नए संकल्प के साथ एक नवीन आरम्भ का अवसर है। हम सबको मिलकर नई सोच, नई ऊर्जा और नई आशा के साथ नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों से कहा कि कोविड-19 तथा इसके नित नए-नए वैरिऐंट से उत्पन्न चुनौतियों का समाना हमें एकता के साथ करना है। हमें आत्मानुशासन तथा दृढ़ संकल्प के साथ इस अदृश्य शत्रु को पराजित करना है। कोविड प्रोटोकोल का कड़ाई से पालन करना है। अन्य लोगों को भी इस सम्बन्ध में शिक्षित और जागरूक करना है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों का आह्वाहन किया कि नव वर्ष के अवसर पर हम सब राष्ट्र निर्माण एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराए तथा भारत को विश्व का सर्वाेच्च राष्ट्र एवं विश्वगुरू बनाने के महान लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अधिक उत्साह व शक्ति के साथ आगे बढ़े।

More Stories
NUJ (I) उत्तराखंड हरिद्वार इकाई में संगठनात्मक फेरबदल, नरेश गुप्ता आजीवन निष्कासित, विकास झा बने कार्यवाहक अध्यक्ष
सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो -भगवत प्रसाद मकवाना
देशराज कर्णवाल जी ने ग्राम कमेलपुर में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं