
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई बाइक चोरियों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने इस मामले का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अंकित सैनी है, जो यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आगापुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जब आरोपी के साथ सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो अलग-अलग इलाकों से करीब आठ मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सभी आठ बाइक बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि वो चोरी की हुई बाईक को औने-पौने दामों पर बेच देता था। आरोपी नशे का आदी है। इन गाडि़यों को बेचकर वो नशे का शौक पूरा करता है।

More Stories
COER विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘मंथन 2K26’ का भव्य समापन
कांग्रेस के दोहरे चरित्र और महिला/छात्र विरोधी नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरीं भाजपा कार्यकर्ताएँ
खेल महाकुंभ 2026–27: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह