
देहरादून : कोरोना का असर अब चुनावी रैलियों और सभाओं पर भी पड़ने लगा है। उत्तर-प्रदेश के बाद कांग्रेस (congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का अब उत्तराखंड (Uttarakhand) का चुनावी दौरा भी रद्द कर दिया गय है।
कोविड प्रोटोकॉल और संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए कांग्रेस ने रैली स्थगित करने का फैसला किया है। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
प्रियंका गांधी 9 जनवरी को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आने वाली थीं। प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। रैली को लेकर तैयारियां भी जोरों पर थी, लेकिन इसी बीच प्रियंका की ओर से ये जानकारी साझा की गई कि उनके अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी को कोरोना हो गया है। हालांकि प्रियंका की रिपोर्ट नेगेटिव थी, इसके बाद भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सांयकालीन चैकिंग अभियान जारी
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा 07 महिलाओ को लिया हिरासत में
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता