
हरिद्वार। आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत थाना सिडकुल के ग्राम रोशनाबाद में हुई घटना और आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को कोविड-19 गाईड लाईन का पालन करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा सीआरपीएफ की 01 कम्पनी और 01 प्लाटून पीएसी व थाना स्थानीय पुलिस द्वारा ग्राम रोशनाबाद में फ्लैग मार्च निकाला गया। ये फ्लैग मार्च रोशनाबाद स्टेडियम से शुरू हो कर पाल मार्केट होते हुए, पीपल वाली गली से शनिदेव मन्दिर से वन्दना कटारिया वाली गली, दौडबशी मौहल्ला, घटनास्थल-शिव दुर्गा मन्दिर होते हुये, पठानपुरा बस्ती से, मस्जिद वाली गली से, मेन रोड टैम्पो स्टैण्ड रोशनाबाद से होते हुये रोशनाबाद स्टैडियम पर समाप्त हुआ। इस दौरान समस्त ग्रामवासियों से आदर्श आचार संहिता के पालन के परिपेक्ष में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील / हिदायत की गयी।


More Stories
सपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया
श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी