हरिद्वार। आचार संहिता के उलंघन मामले मेे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस भेजा है। मंत्री यतीश्वरानंद पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता में एक कार्यक्रम के दौरान कंबल बांटे। क्योंकि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और पूरे उत्तराखंड में आचार संहिता लगी हुई है इसी के चलते आरोप है कि उन्होंने ग्राम धनपुरा में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए कंबल वितरित किए।
केबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद को हरिद्वार ग्रामीण के रिटर्निंग ऑफिसर ने कैबिनेट को नोटिस भेजा है।
आपको बता दे कि कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह लहरी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। गुरजीत सिंह लहरी का कहना है कि स्वामी यतीश्वरानंद लगातार चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वह क्षेत्र में जनता से जन संवाद करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम कर रहे हैं, जो कि साफ आचार संहिता का उल्लंघन है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ उच्च अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : कुसुम कंडवाल
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया