
हरिद्वार। कार्यक्रम अधिकारी डॉ वैशाली गौर के नेतृत्व में पतंजलि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल समाज के निर्माण में बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बालिकाओं का सदैव सम्मान होना चाहिए और समान अधिकार के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने देना चाहिए। इस उद्देश्य के साथ आज पतंजलि विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय बालिका दिवस को आयोजित किया। कार्यक्रम में निकिता जी, अविकांत जी, जगदीप जी, भूपेंद्र जी, वासुदेव जी, धीरज जी, अदिति जी, अभिनव जी, पूर्णिमा जी, अनुपमा जी, देवांशी जी, तनुश्री जी, सिद्धार्थ जी, सोनाली जी, मेघा जी, प्रिया जी, ऋषिका जी, भवनीत जी, तनीषा जी, अविका जी आदि स्वयंसेवकों ने अपनी ओजस्वी-तेजस्वी भूमिका अर्जित की। कार्यक्रम में कविता पाठ, संगीत और नृत्य के माध्यम से आदर्श बालिका चरित्र को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ वैशाली गौर जी के मार्गदर्शन में किये गये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अंजू जी, डॉक्टर रचना जी और कुमारी स्वाति जी ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

More Stories
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा
ग्राम टकाबरी रविदास मंदिर भगवानपुर में महंत की हत्या प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार ने गठित की S.I.T.
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई