
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही बीजेपी उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाएगी।
कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को सीएम धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, देहरादून से खटीमा जाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी देर रात को खटीमा में रुके थे। कार्यकर्ताओं के बीच धामी ने उनके साथ बैठक खाना भी खाया। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए थे। चुनावी माहौल में सीएम धामी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता गदगद भी हुए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना