
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय सैनी ने टीबड़ी, लोधा मंडी, शिवलोक कालोनी और पुराने इंडस्ट्रीयल एरिया में जनसंपर्क कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऋषि मुनियों की तपस्थली है। जहां बड़ी संख्या में हर साल लाखों श्रद्धालु भक्त आस्था लेकर आते हैं। हरिद्वार में बहने वाली पतित पावनी मां गंगा सभी का उद्धार करती है। मगर कुछ राजनीतिक दलों के संरक्षण पर हरिद्वार का माहौल खराब होता जा रहा है। युवा लगातार नशे की चपेट में आकर खुद को बर्बाद कर रहा है। अवैध शराब और स्मैक का कारोबार पूरी तरह फल फूल रहा है। वर्षों बीत जाने के बाद भी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनका कारोबार लगातार तरक्की कर रहा है। आम आदमी पार्टी इसके सख्त खिलाफ है और युवाओं का भविष्य बचाना चाहती है।
उन्होंने हरिद्वार वासियों से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करें। यदि आप पार्टी सत्ता में आती है तो ऐसे माफियाओं को जेल भेजने का काम करेगी और अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतया अंकुश लगाएगी। क्योंकि नशे की गिरफ्त में आने से हजारों लाखों परिवार बर्बाद हो रहे हैं और युवा वर्ग संस्कारों से वंचित हो रहा है। आम आदमी पार्टी हर वर्ग के समुचित विकास के लिए संकल्पबद्ध है। संजय सैनी ने कहा कि अपने और अपने परिवार के हित का ध्यान रखते हुए ही मतदाता अपने मत का सही इस्तेमाल करें। जनसंपर्क में सुनील सैनी, शिशुपाल नेगी, गौरव सैनी, अमन, प्रमोद, सन्नी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया