
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व की मनसा देवी पहाड़ियों पर बीती शाम लगी आग पर करीब 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है।
आग को बुझाने के लिए वन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है. वन कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए पानी का प्रयोग ना कर हाथों (झाड़ियों) से आग बुझाई है, क्योंकि जंगल में वन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकती है.
राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रेंजर विजय सैनी ने बताया की बीते कुछ दिनों से ठंड के बावजूद जंगल में पेड़ों से पत्तियां गिर रही हैं, जो सूखी हुई हैं. जंगल के नीचे रिहायशी इलाका है. यहीं से किसी के द्वारा शायद आग लगाई गई होगी, जो हवा के साथ जंगल में फैल गई होगी. सूचना मिलते ही हमारी टीम आग प्रभावित इलाके में पहुंची और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया गया.
मनसादेवी की पहाड़ियों पर लगी आग पर काबू

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश