
देहरादून। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडे को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष डा. अभिजात सेठ ने उनके मनोनयन की चिट्ठी भेजी है। बोर्ड मेडिकल के क्षेत्र में कई परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसके अलावा 1000 से ज्यादा चिकित्सा संस्थान बोर्ड से संबद्ध है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल और अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रोफेसर डा आशुतोष सयाना ने उन्हें बधाई दी है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले
सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित