
हरिद्वार। मन्दिर व बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चुराया गया सारा माल भी बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली ज्वालापुर में रवि गोस्वामी पुत्र राजवीर गोस्वामी निवासी शिव मंदिर दक्ष एंक्लेव हरि लोक द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात अज्ञात चोर उनके बंद मकान व मकान के पास स्थित मंदिर का ताला तोड़कर घर का सामान व धनराशि चोरी कर ले गए है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को आज सुबह सूचना मिली कि चोरी की उक्त घटना में शामिल चोर क्षेत्र में देखे गये है। तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला कर रेगुलेटर पुल के समीप से दो लोगों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रोहित पुत्र जोगिंदर निवासी बाल्मीकि बस्ती व गुलफाम पुत्र हबीब निवासी पावधोई ज्वालापुर बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
सीएम धामी की भाजपा के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री Ram Madhav जी के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण