
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 मार्च तक एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है । जिसमें उत्तरकाशी, चमोली , पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्के से हल्की बारिश और ऊंचे स्थानों में प्रभारी हो सकती है । मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 1 मार्च से गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं मौसम खराब रहने की संभावना है।
प्रदेश में 28 फरवरी की शाम के बाद सक्रिय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा देहरादून और हरिद्वार में रविवार और अभी तक का मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है लेकिन 2 मार्च के बाद मौसम खराब रहने की संभावना है देहरादून में रविवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 2 सेल्सियस 1 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री से कम रहा।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारी
प्रत्येक महिला को सम्मान एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार प्राप्त है: पंत
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम