
देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक निजी कॉलेज में डी-फार्मा कर रही छात्रा की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्रा हरिद्वार निवासी है जो एक निजी कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। वह कॉलेज के हॉस्टिल में रहती थी। आज शाम वह अपनी सहेली के साथ
मिली जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा रोड स्थिर सिद्धार्थ लॉ कॉलेज से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रही हरिद्वार निवासी वंशिका (19 वर्ष) हॉस्टल मेे ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। खबर के मुताबिक छात्रा बृहस्पतिवार शाम अपनी सहेली के साथ कॉलेज के गेट से निकली थी। इसी दौरान देहरादून के सुन्दरवाला, रायपुर निवासी युवक अपनी बाइक से वहां पहुंचा और छात्रा को बाइक में बैठाने की जिद करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और तमंचा छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, वंशिका हरिद्वार की के रहने वाली है। वहीं, आरोपी छात्र नाम आदित्य तोमर है, जो मूल रूप से यूपी के शामली जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं।पुलिस ने छात्रा का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया